पूर्व विधायक धन सिंह नेगी ने ग्राम दुराल में किया जनसंपर्क, ग्रामीणों का जाना हालचाल
टिहरी गढ़वाल। पूर्व विधायक धन सिंह नेगी ने ग्राम पंचायत दिखोल गांव के अंतर्गत ग्राम दुराल में जनसंपर्क कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की कुशलक्षेम जानी और क्षेत्र के लोगों से संवाद कर उनका हालचाल जाना।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान श्री हरीश भारती, श्री संजय चमोली, श्री चंडी प्रसाद चमोली, श्री दिनेश भारती, श्री बच्चन लाल, श्री सुरेश कुमार, श्रीमती प्रशना देवी, श्रीमती सावित्री देवी, श्रीमती पुष्पा देवी, श्रीमती लक्ष्मी देवी, श्रीमती मकानी देवी सहित पूर्व मंडल महामंत्री एवं पूर्व प्रधान इंडवाल गांव श्री बलबीर सिंह नेगी, पूर्व मंडल महामंत्री श्री दरमियान सिंह नेगी तथा पूर्व मंडल महामंत्री चंबा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
इस जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने पूर्व विधायक धन सिंह नेगी से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर बातचीत की।


